इंटर कॉलेज हैंडबॉल में जाट कॉलेज और एमकेजेकेएम चैंपियन

इंटर कॉलेज हैंडबॉल में जाट कॉलेज और एमकेजेकेएम चैंपियन

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की इंटर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में पुरुष वर्ग का खिताब जाट कॉलेज, रोहतक और महिला वर्ग का खिताब एमकेजेके कॉलेज ने जीता। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 11 टीमों के 176 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पुरुष वर्ग में जीसी सांपला दूसरे, सैनी कॉलेज, रोहतक तीसरे और डीएवी कॉलेज, फरीदाबाद चौथे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में टीआरजी कॉलेज, सोनीपत दूसरे, एमडीयू की यूटी़डी टीम तीसरे और जीवीएम कॉलेज, सोनीपत चौथे स्थान पर रही।

समापन समारोह में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलों में भागीदारी को जरूरी बताते हुए खिलाड़ियों से हार-जीत से सीख लेकर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया।