हरियाणा में जापान का निवेश है एक नए औद्योगिक युग का उद्घोषः शमशेर खरक

हरियाणा में जापान का निवेश है एक नए औद्योगिक युग का उद्घोषः शमशेर खरक

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने हरियाणा में जापान के निवेश को एक नए औद्योगिक युग का उद्घोष बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक और रोजगार विकास के क्षेत्र में एक नई छलांग लगाते हुए जापान की प्रमुख कंपनियों ने हरियाणा में 5000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है, जिसके तहत 15 हजार युवाओं को रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस संबंध में हरियाणा सरकार और जापान की सात बड़ी कंपनियों के बीच एमओयू पर टोक्यो में हस्ताक्षर हुए। खरक ने इस उपलब्धि के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्यों को बधाई दी।

 

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी ने कहा कि यह निवेश न केवल हरियाणा बल्कि पूरे उत्तर भारत के औद्योगिक नक्शे को नई दिशा देगा। जापान और हरियाणा के बीच यह साझेदारी दोनों देशों के आपसी संबंधों को और भी मजबूत बनाएगी। जापान की टीडीके कंपनी और उसकी सहयोगी इकाइयों द्वारा रोहतक में 220 एकड़ भूमि पर औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना की जाएगी, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, मेटल, ऑटोमोटिव पार्ट्स और इंजीनियरिंग निर्माण से जुड़ी अत्याधुनिक यूनिटें स्थापित होंगी।