जिला जेल में जेल लोक अदालत का आयोजन
राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च कोः सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान
रोहतक, गिरीश सैनी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान की अध्यक्षता में जिला जेल, रोहतक में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस जेल लोक अदालत में कुल दो मुकदमों की सुनवाई की गई, जिनमें से एक मामले का निपटारा करते हुए एक बंदी को रिहा किया गया।
सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने कहा कि आगामी 14 मार्च 2026 को रोहतक कोर्ट परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने लंबित मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवा कर शीघ्र, सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त करें।

Girish Saini 

