आईटीआई छात्रों को उद्यमिता, स्वरोजगार की राह दिखाई

आईटीआई छात्रों को उद्यमिता, स्वरोजगार की राह दिखाई

रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत रोजगार विभाग के विवि रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र की ओर से स्थानीय आईटीआई में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, नवाचार और ऋण सुविधाओं की जानकारी दी गई।

मंडल रोजगार अधिकारी राजेश सांगवान ने विद्यार्थियों को रोजगार के विभिन्न विकल्पों से अवगत कराते हुए स्वरोजगार और उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप अवसरों का लाभ उठाकर देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने स्वस्थ जीवन और ज्ञानवर्धक शिक्षा को भी जरूरी बताया।

बैंक अधिकारियों मोहित कुमार और नवीन कुमार ने विभिन्न ऋण योजनाओं व स्वरोजगार के लिए उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्य वक्ता, सांपला स्थित ओम प्लाईवुड लिमिटेड से श्रुति ने सफल उद्यम शुरू करने और संचालित करने के महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश, प्राचार्य राजपाल संधू, डॉ. अमित, प्रियंका, उषा, आनंद कुमार और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।