भाषण प्रतियोगिता में गूंजे वैश्विक राजनीति और विकसित भारत के मुद्दे, गगन ने बाजी मारी
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल और समसामयिक विषयों की समझ विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ब्रिक्स सम्मेलन 2026, भारतीय विदेश नीति, विकसित भारत विजन-2047 और वैश्विक राजनीति जैसे समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखे। मंच संचालन छात्रा मुस्कान ने किया।
निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. चित्रा शर्मा, डॉ. सुमित कुमारी दहिया और डॉ. रजनी कुमारी ने निभाई। प्रतियोगिता में गगन ने प्रथम, मुस्कान ने दूसरा तथा मोहिनी व जहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निकिता व कृष्णा को सांत्वना पुरस्कार मिला। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Girish Saini 

