आयुर्वेद में औषधि सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय मंथन, 520 प्रतिनिधियों ने लिया भाग

आयुर्वेद में औषधि सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय मंथन, 520 प्रतिनिधियों ने लिया भाग

हिसार, गिरीश सैनी। नेशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एवं हॉस्पिटल, बरवाला में अंतरराष्ट्रीय औषधि सुरक्षा एवं दुष्प्रभाव निगरानी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 8 अंतरराष्ट्रीय और 16 राष्ट्रीय वक्ताओं सहित 520 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ‘औषधि सुरक्षा में पारंपरिक एवं आधुनिक दृष्टिकोणों का समन्वय’ विषय पर 11 वैज्ञानिक सत्रों के अलावा शोध पत्र और डिजिटल पोस्टर प्रस्तुत किए गए। हरियाणा कला परिषद की सांस्कृतिक संध्या में लोक नृत्य और लोकगीत आकर्षण का केंद्र रहे। एमिल फार्मास्यूटिकल्स और चितकारा विवि ने आयोजन में सहयोग दिया।