महिला स्वास्थ्य पर इंटरैक्टिव सेशन आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लालनाथ हिंदू कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में महिला स्वास्थ्य पर एक इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता, डॉ. शीनी शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संजीव मदान ने शिरकत की।
प्राचार्य डॉ. अनिल तनेजा ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि एक स्वस्थ महिला स्वस्थ परिवार व समाज का आधार होती है। डॉ संजीव मदान ने कहा कि आज की व्यस्त दिनचर्या में हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते। वहीं महिलाएं तो इस विषय को सबसे अंत में रखती हैं, जबकि वे परिवार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
डॉ. शीनी ने अपने संबोधन में मासिक धर्म से जुड़े मिथकों को दूर करते हुए स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पीसीओडी और पीसीओसी के कारण, लक्षण और आयुर्वेदिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रश्न भी पूछे, जिनका जवाब वक्ता ने दिया।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. प्रोमिला यादव ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. अंजु देशवाल, डॉ. चित्रा शर्मा, डॉ.रजनी, डॉ.दीप्ति, डॉ. शालू, डॉ. सुमन, डॉ. सनी, डॉ. रीना, डॉ. हर्षिता व डॉ. ज्योति सहित अन्य प्राध्यापिकाएं व छात्राएं मौजूद रही।

Girish Saini 

