इंटर-कॉलेज टीटी प्रतियोगिता शुरू, वीसीई और जीसी बहादुरगढ़ ने जीते दोनों मुकाबले

इंटर-कॉलेज टीटी प्रतियोगिता शुरू, वीसीई और जीसी बहादुरगढ़ ने जीते दोनों मुकाबले

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू खेल परिसर में सोमवार को इंटर-कॉलेज टेबल टेनिस (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में छह कॉलेजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए, जिनमें वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज, रोहतक और जीसी बहादुरगढ़ ने अपने-अपने दोनों मुकाबले जीते।

उद्घाटन समारोह में डीन, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन प्रो. जितेंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

पहले मुकाबले में वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज ने एसएमएम पलवल और तीसरे में वैश्य डिग्री कॉलेज, रोहतक को हराया। वहीं, जीसी बहादुरगढ़ ने डीएवी सीसी, फरीदाबाद और यूटीडी, एमडीयू रोहतक को शिकस्त दी।

खेल निदेशक प्रो. कुलताज सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में सहायक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल और डॉ. विपिन सैनी आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।