इंटर कॉलेज क्रिकेट: यूटीडी (एमडीयू) ने झज्जर को 102 रन से हराया
जाट कॉलेज ने ने डीएवी कॉलेज को आठ विकेट से हराया
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में यूटीडी एमडीयू और जाट कॉलेज ने जीत दर्ज की। टी-20 मुकाबले में यूटीडी ने सीआरएसएसआईईटी, झज्जर को 102 रन से हराया, जबकि जाट कॉलेज ने डीएवी कॉलेज को आठ विकेट से शिकस्त दी।
क्रिकेट कोच मुकेश गोयल ने बताया कि यूटीडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 199 रन बनाए। अभिषेक चौधरी (54) और अभिषेक शिवराण (56) ने अर्धशतक जड़े। जवाब में झज्जर की टीम 17 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। कृष्णा और अभिषेक चौधरी ने तीन-तीन विकेट लिए।
दूसरे मैच में डीएवी कॉलेज की टीम 59 रन पर ऑलआउट हो गई। जाट कॉलेज ने 7.4 ओवर में दो विकेट पर 63 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दीपांशु भौरद्वाज और अभिनव ने 16-16 रन का योगदान दिया।

Girish Saini

