एमडीयू में इंटर-कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, 17 कॉलेजों की टीमें भिड़ेंगी
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में वीरवार को इंटर-कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 17 कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी।
हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी कृष्णमूर्ति हुड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। नीलम विवि, कैथल के चेयरमैन डॉ. प्रदीप चहल विशिष्ट अतिथि रहे।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा खेल प्रतिभाओं की धरती है। मेहनत, अनुशासन और समर्पण से खिलाड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान खेल निदेशक कुलताज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Girish Saini

