हिंदू कॉलेज में इंटर कॉलेज बेसबॉल प्रतियोगिता शुरू, पांच टीमें दिखाएंगी दमखम

हिंदू कॉलेज में इंटर कॉलेज बेसबॉल प्रतियोगिता शुरू, पांच टीमें दिखाएंगी दमखम

रोहतक, गिरीश सैनी। लालनाथ हिंदू कॉलेज में एमडीयू की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बेसबॉल प्रतियोगिता का वीरवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पांच कॉलेजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

बतौर मुख्य अतिथि, हिंदू शिक्षण संस्थान के प्रधान श्याम कपूर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं के लिए करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल तनेजा ने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन और एकाग्रता भी बढ़ाते हैं।

प्रतियोगिता में यूटीडी (एमडीयू), अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज, ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज और हिंदू कॉलेज की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. प्रदीप और सहसंयोजिका डॉ. मौसम सैनी हैं। इस दौरान प्रबंध समिति के पदाधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।