खेल नर्सरी संचालित करने के इच्छुक संस्थान 15 फरवरी 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदनः डीसी सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि खेल विभाग द्वारा आगामी सत्र 2026-27 में सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत एवं निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरियां आवंटित करने के लिए 15 फरवरी 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। खेल नर्सरी संचालित करने के इच्छुक सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत व निजी शिक्षण संस्थान निर्धारित तिथि तक खेल विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नर्सरी केवल ओलंपिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ खेल में शामिल खेलों के लिए खोली जाएंगी।

Girish Saini 

