इनरव्हील रोहतक ब्लूमिंगडेल द्वारा पौधारोपण आयोजित

इनरव्हील रोहतक ब्लूमिंगडेल द्वारा पौधारोपण आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में इनरव्हील रोहतक ब्लूमिंगडेल द्वारा स्थानीय सेक्टर-2 स्थित आश्रम में सेवा प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया। इसके तहत क्लब द्वारा आश्रम को दो कूलर भेंट किए गए।

आश्रम परिसर में क्लब अध्यक्ष सिल्की बंसल सहित सदस्यों समृद्धि जैन, प्रीति बंसल, यशिका जैन, शिंपी, कृतिका, प्रियंका, स्वाति, पूजा शर्मा आदि ने पौधारोपण किया। इस दौरान बालम खीरा, शीशम, चंपा, करंज, सागवान, कजोरिना, लेगोस्तोनिया आदि के पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों की देख-रेख की जिम्मेवारी आश्रम के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने ली।