एमडीयू में साइंस पीजी छात्रों का दीक्षारंभ 1 सितंबर को

एमडीयू में साइंस पीजी छात्रों का दीक्षारंभ 1 सितंबर को

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में स्नातकोत्तर विज्ञान पाठ्यक्रमों के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ-2026 ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 1 सितंबर को टैगोर ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ करेंगे।

कार्यक्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व कुलपति डॉ. मार्कंडेय आहूजा सुबह 11 बजे और यूएचएस, रोहतक के पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव चौधरी दोपहर 2:20 बजे प्रेरक व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विवि की शैक्षणिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ उपलब्ध सुविधाओं और अवसरों की जानकारी दी जाएगी।