भारतीय संस्कृति सभी को स्वीकार करने वाली संस्कृतिः डॉ. सुरेन्द्र जैन

भारतीय संस्कृति सभी को स्वीकार करने वाली संस्कृतिः डॉ. सुरेन्द्र जैन

रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व हिन्दू परिषद, रोहतक द्वारा धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी राजेश जैन की अध्यक्षता में किया गया। बतौर मुख्य वक्ता, डॉ. सुरेन्द्र जैन (केंद्रीय संयुक्त महामंत्री, विहिप) ने अपने वक्तव्य में समाज की चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सभी को अपनी भूमिका निर्धारित करने की बात कही। डॉ. जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति -आत्मवत सर्वभूतेषु की संस्कृति है, जो सभी को स्वीकार करती है, लेकिन अगर हमारी संस्कृति पर कोई प्रहार करने का प्रयत्न करेगा तो हिंदू समाज उसका उचित उत्तर भी देगा।

समाजसेवी राजेश जैन ने अपने उद्बोधन में युवा पीढ़ी और मातृशक्ति को हिंदुत्व कार्य में आगे आने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन विहिप के जिलाध्यक्ष राजीव ने किया। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम, महेंद्र, चरणजीत, श्रवण, केशव, कमल, सुन्दर, सरोज आदि मौजूद रहे।