निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 ग्रामीणों की हुई जांच
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ, एनएसएस, वाईआरसी व यूओपी द्वारा एक निजी अस्पताल के सहयोग से गांव बहुअकबरपुर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा के संरक्षण में आयोजित इस शिविर में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. प्रोमिला यादव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी कुमारी व डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. चित्रा शर्मा व डॉ. शालू जुनेजा का विशेष सहयोग रहा।
इस शिविर में चिकित्सकों की टीम ने लगभग 200 ग्रामीणों की बीपी, शुगर, ईसीजी, हड्डी एवं जोड़ संबंधी सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की और उचित परामर्श दिया। जरूरतमंदों को दवाइयां भी दी गई। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि कॉलेज प्रशासन समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज सेवा के अपने दायित्व को निभाता रहेगा। डॉ. प्रोमिला यादव ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा संतुलित आहार एवं स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Girish Saini 

