केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया

इंडिया गठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र सरकार बेचैनः राजू मान

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया

चरखी दादरी, गिरीश सैनी। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी व इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय से भाजपा कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और भाजपा की तानाशाही के खिलाफ नारे लगाए। धनराज कुंडू ने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर चुनाव प्रचार से रोकने के लिए केजरीवाल को जेल में डाला है।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजू मान ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता केंद्र की मोदी सरकार को हजम नहीं हुई, इसलिए बिना दोषसिद्धि के देर रात को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने हिरासत में लिया गया। इससे आम जन में भारी रोष है और सरकार को इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

भाजपा कार्यालय के बाहर इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर राकेश चांदवास, संजीव गोदारा, सुरेंद्र परमार सुशील धानक, राजेंद्र सिंगला, दलबीर सिंह रासीवास, प्रवीण चेयरमैन, ओम नंबरदार, रणबीर मान, कुलबीर बडराई, कुलदीप लांबा, नवीन यादव आदि मौजूद रहे।