एमडीयू में स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को, 14 को निकलेगी तिरंगा यात्रा

एमडीयू में स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को, 14 को निकलेगी तिरंगा यात्रा

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे टैगोर सभागार में होगी। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ टैगोर सभागार के सामने ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देंगे। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि आयोजन डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय, सामान्य प्रशासन शाखा और यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

वहीं, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को विवि में तिरंगा यात्रा और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने बताया कि युवा कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर से शुरू होगा। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। इसके बाद विभाजन की विभीषिकाः इतिहास की पीड़ा, वर्तमान की सीख और भविष्य का संकल्प विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी।