एमडीयू में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, वीसी ने राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान का किया आह्वान

एमडीयू में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, वीसी ने राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान का किया आह्वान

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। टैगोर सभागार में आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए तैयार करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, शोध और नवाचार विकसित भारत की नींव हैं। विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का विकास कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना विवि की प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कैंपस स्कूल की निदेशिका प्रो. पूजा सुनेजा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति कविताएं, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल सहित विवि के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।