सेक्टर-1 मार्केट में वाटर कूलर का लोकार्पण
रोहतक, गिरीश सैनी। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा स्थानीय सेक्टर-1 मार्केट में एक वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, समाजसेवी राजेश जैन ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस प्याऊ से आमजन को तपती गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। इस दौरान राजीव जैन, सुशील गुप्ता, सुरेश गुप्ता ,राजीव बंसल, बृजबाला गुप्ता सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

Girish Saini 

