संत कबीर पुस्तकालय में वाटर कूलर व आरओ का लोकार्पण

संत कबीर पुस्तकालय में वाटर कूलर व आरओ का लोकार्पण

रोहतक, गिरीश सैनी। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा नेहरू कॉलोनी स्थित संत कबीर पुस्तकालय में शनिवार को वाटर कूलर एवं आरओ प्रणाली का लोकार्पण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, समाजसेवी राजेंद्र बंसल ने शिरकत की। रोटरी क्लब सफायर के प्रधान विजय गुप्ता, समाजसेवी सत्यनारायण गर्ग व पूर्व मेयर रेनू डाबला भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि राजेंद्र बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट लगातार समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस दौरान ट्रस्ट द्वारा संत कबीर पुस्तकालय के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पुस्तकालय प्रबंधन समिति ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाटर कूलर एवं आरओ की स्थापना से विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। इस दौरान पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।