बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर में नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन

बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर में नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय रामनगर स्थित बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर में नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन समाजसेवी राजेश जैन ने किया। कार्यक्रम में नए बच्चों का प्रवेश भी हुआ। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता में 294 बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 जूनियर और 20 सीनियर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। राजेश जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, ज्ञान और कौशल विकास को बढ़ावा देते हैं।