भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ
रोहतक, गिरीश सैनी। जैन सभा, रोहतक के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ जैन जती मे श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक विधान व गाजे बाजे के साथ हुआ। विधान आचार्यों ने पूजा अर्चना की। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो सराय मंदिर से शुरू होकर झज्जर रोड मोड़ होते हुए दिगम्बर जैन जती में पहुंची।
मुनि निश्चिंत सागर महाराज व आर्यिका रत्न सरस्वती भूषण माता के सानिध्य में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र जैन व साक्षी जैन सहित रवि जैन, मनीष जैन, अतुल जैन, मुकेश जैन एवं अन्य अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। मुनि निश्चित सागर ने अपने प्रवचन में णमोकार बीजाक्षर महामंडल विधान की महिमा से अवगत कराया। श्रद्धालुओं ने महा शांति धारा संपन्न की और संगीतमय महाआरती की।

Girish Saini 

