रोहतक बार परिसर में अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए पुरुष व महिला शौचालय का शुभारंभ

जिला बार परिसर में अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए पुरूष व महिला शौचालय का सोमवार को शुभारंभ हुआ। प्रथम तल पर स्थित इस शौचालय का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि, बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व चेयरमैन डा. विजेंद्र सिंह अहलावत ने किया। उन्होंने जिला बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ताओं के हित में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

रोहतक बार परिसर में अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए पुरुष व महिला शौचालय का शुभारंभ

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला बार परिसर में अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए पुरूष व महिला शौचालय का सोमवार को शुभारंभ हुआ। प्रथम तल पर स्थित इस शौचालय का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि, बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व चेयरमैन डा. विजेंद्र सिंह अहलावत ने किया। उन्होंने जिला बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ताओं के हित में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

रोहतक बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने कहा कि एसोसिएशन सभी अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बार परिसर में महिला व पुरुष अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो नए शौचालय बनाए गए हैं।

इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने डॉ. विजेंद्र सिंह अहलावत का 61वां जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया और पुष्प गुच्छ एवं फूल मालाएं भेंट कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही केक काटा गया और मिठाई बांटी गई।