भाजपा प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

भाजपा प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि यह व्यवस्था परिवर्तन का ही परिणाम है कि आज भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है और प्रधानमंत्री मोदी के सपने के अनुरूप जल्द ही विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। देश व प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री चुनने के लिए होता है, लेकिन पूर्व सीएम हुड्डा दिन में भी सीएम बनने के ही सपने देखते है, लेकिन उनका यह सपना ही रह जाएगा। 

वीरवार को भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। सांसद ने बताया कि देश और हरियाणा का राजनीति माहौल सौ प्रतिशत भाजपा के पक्ष में है।

सांसद ने कहा कि केन्द्र सरकार वंचित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में प्राचीन धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत रहे मंदिरों को जीर्णोंद्धार कर उन्हें अपनी पुरानी गरिमा वापस दिलाकर देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पटकथा लिखी है।

इस दौरान राजीव जैन, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, डॉ रीटा शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक सहित अन्य मौजूद रहे।