पीजीआईएमएस में प्याऊ का शुभारंभ
रोहतक, गिरीश सैनी। भीषण गर्मी में मरीजों और उनके तीमारदारों को राहत देने के उद्देश्य से शनिवार को पीजीआईएमएस के इंसीनरेटर क्षेत्र में हरिओम सेवा दल द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया। इस वाटर कूलर का शुभारंभ पीजीआईएमएस निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने किया।
डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि अस्पताल में इलाज के साथ-साथ मरीजों और परिजनों की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखना भी सेवा का हिस्सा है। गर्मी में ठंडा पानी जीवनदायी होता है। इस कदम से हजारों लोग लाभान्वित होंगे।
निदेशक डॉ सिंघल ने कहा कि पीजीआईएमएस प्रशासन भी गर्मी के मद्देनजर सभी वार्डों और ओपीडी क्षेत्र में पीने के पानी की व्यवस्था को दुरुस्त कर रहा है। वाटर कूलर की नियमित सफाई और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।

Girish Saini 

