सांपला नगर पालिका के प्रस्तावित चुनाव के दृष्टिगत रिवाइजिंग अथॉरिटी ने प्राप्त दावे व आपत्तियों का किया निपटारा
असहमत दावेदार 16 मार्च तक कर सकते हैं अपीलः डीसी सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका सांपला के प्रस्तावित आम चुनाव 2026 की वार्ड अनुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन गत 28 फरवरी को जिला की वेबसाइट एवं स्थानीय समाचार पत्रों में किया जा चुका है। इसके उपरांत गत 7 मार्च तक नगर निकाय की ड्राफ्ट मतदाता सूचियों में दावे व आपत्तियां रिवाइजिंग अथॉरिटी के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे, जिनका निपटारा गत 12 मार्च तक करवा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि रिवाइजिंग अथॉरिटी के आदेशों से असहमत दावेदार 16 मार्च 2026 तक उपायुक्त के समक्ष अपील दायर कर सकते है। सभी ऐसे असहमत दावेदारों को सूचित किया गया है कि वह जिला की वेबसाइट से अनुलग्नक-डी प्राप्त कर सकते है तथा इसके उपरांत उपायुक्त कार्यालय के प्रथम तल पर स्थित कमरा संख्या 121 में स्थानीय निकाय शाखा में 16 मार्च 2026 को 5 बजे तक जमा करवा सकते है।

Girish Saini 

