नगर पालिका सांपला के आम चुनाव के दृष्टिगत डीसी की मौजूदगी में मतदान स्टाफ का प्रथम रेंडमाइजेशन किया

नगर पालिका सांपला के आम चुनाव के दृष्टिगत डीसी की मौजूदगी में मतदान स्टाफ का प्रथम रेंडमाइजेशन किया

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सचिन गुप्ता, सांपला नगर पालिका आम चुनाव के सामान्य पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार व रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार की मौजूदगी में मतदान स्टाफ का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि आयोग की हिदातयों अनुसार नगर पालिका सांपला के आम चुनाव के लिए मतदान स्टाफ का प्रथम रेंडमाइजेशन स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में किया गया। उन्होंने कहा कि सांपला नगर पालिका में 16 वार्ड में तथा आम चुनाव के लिए 16 मतदान केंद्र स्थापित किये गए है। इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदान स्टाफ व आरक्षित स्टाफ का आज प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। मतदान स्टाफ में प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी, एक वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी व दो मतदान अधिकारी शामिल है। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी अशोक कुमार, चुनाव तहसीलदार सरला, डीआईओ महेश भारद्वाज, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।