सांपला नगर पालिका आम चुनाव के दृष्टिगत पेड विज्ञापन स्थल निर्धारितः डीसी सचिन गुप्ता
आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए दो फ्लाईंग स्कवाड टीमें गठित।
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने सांपला नगर पालिका के आम चुनाव के दृष्टिगत चुनाव प्रत्याशियों के प्रचार के लिए पेड विज्ञापन स्थल निर्धारित किये है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के लिए फ्लाईंग स्कवाड टीमें गठित करने के निर्देश दिये है।
जारी आदेश के तहत सांपला नगर पालिका क्षेत्र में निर्धारित पेड विज्ञापन स्थलों में सांपला स्थित बस स्टैंड के पास (यू.सी.), सांपला स्थित दीनबंधु छोटूराम बहुतकनीकी संस्थान के सामने, खुला मैदान संख्या एक, कैनाल रेस्ट हाऊस का मैदान, वार्ड नं. 3 के अंदर पार्क, वार्ड नं. 7 में स्थित राजकीय अस्पताल के नजदीक खुला मैदान, वार्ड नं. 8 में स्थित तालाब के नजदीक खुला मैदान, वार्ड नं. 9 स्थित तालाब के नजदीक खुला मैदान, वार्ड नं. 15 स्थित पार्क, सांपला टैक्सी स्टैंड, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बाईपास रोड के बीच नगर पालिका भूमि, बीपीएल कॉलोनी के पीछे बासु तालाब के नजदीक, चौ. छोटूराम पार्क आदि स्थल शामिल है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता द्वारा जारी आदेश के तहत सांपला नगर पालिका क्षेत्र में चुनाव आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए दो फ्लाईंग टीमें गठित की गई है। प्रथम फ्लाईंग स्कवाड में काडा के कार्यकारी अभियंता अंशुल कादयान, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सोनू, प्रदीप कुमार, पंचायतीराज विभाग के एसडीओ गिरीश बत्तरा तथा जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता राजेश कुमार शामिल है। दूसरी फ्लाईंग स्कवाड टीम में एचएसएएमबी के कार्यकारी अभियंता विशाल मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जगजीत मलिक व सुरेंद्र सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता नवीन तथा एचएसवीपी के एसडीओ नीरज हुड्डा शामिल है। ये अधिकारी रिटर्निंग अधिकारी-कम-उपमंडलाधीश को तुरंत रिपोर्ट करेंगे। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि सभी चुनाव प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता तथा हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों का सख्ती से पालन कर रहे है। किसी भी प्रकार की अनाधिकृत अनुपस्थिति जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 चुनाव से संबंधित आधिकारित कर्तव्य का उल्लंघन के अंतर्गत दंडनीय होगी, जो कि एक दंडनीय अपराध है।

Girish Saini 

