सांपला नगर पालिका के सामान्य चुनाव के दृष्टिगत उपायुक्त ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने सांपला नगर पालिका के सामान्य चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने तथा आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के दृष्टिगत डयूटी मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किये है। किसी भी प्रकार की अनाधिकृत अनुपस्थिति जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 चुनाव से संबंधित आधिकारिक कर्तव्य का उल्लंघन के अंतर्गत दंडनीय होगी, जो कि एक दंडनीय अपराध है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता द्वारा जारी आदेश के तहत एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता देवेंद्र कौशिक को सांपला नगर पालिका के वार्ड नं. 1 से 8 एवं 16, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता हितोष कौशिक को वार्ड नं. 9 से 15 में स्थित मतदान केंद्रों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत सेक्टर अधिकारी भी नियुक्त किये गए है। वार्ड नं. 1, 2, 4 व 16 में स्थित मतदान केंद्रों के लिए एनआरएस कॉलेज, रोहतक के प्रो. डॉ. संजय दांगी, वार्ड नं. 3, 5, 6, 7 व 8 में स्थित मतदान केंद्रों के लिए इसी कॉलेज के प्रो. डॉ. अनिल ढाका को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। वार्ड नं. 9 से 12 में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए सांपला स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के डॉ. मांगेराम तथा वार्ड नं. 13 से 15 में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए राजकीय महिला स्नातकोतर महाविद्यालय के डॉ. सुभाष बल्हारा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के तहत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार को आरक्षित ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। एनआरएस कॉलेज के डॉ. दिनेश सिंह व डॉ. राजबीर गिल तथा जसिया स्थित महाविद्यालय के प्रो. राजकुमार सिवाच को आरक्षित सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये सभी अधिकारी निगरानी करेंगे कि सभी चुनाव प्रत्याशी चुनाव आदर्श आचार संहिता एवं हरियाणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी हिदायतों की अनुपालना कर रहे है। वे इसकी रिपोर्ट रिटर्निंग अधिकारी को करेंगे।

Girish Saini 

