प्रश्नोत्तरी में रोशनी प्रथम, वंशिका द्वितीय

रोहतक, गिरीश सैनी। माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बाल संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डा. केदारनाथ गर्ग व अक्षा गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत तथा ओमप्रकाश विरमानी व संजय चावला ने भजन प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि ने ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की सराहना करते हुए बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय से कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने प्रश्नोत्तरी में बढ़चढ़कर भाग लिया। रोशनी ने प्रथम व वंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
ट्रस्ट के चेयरमैन हरि प्रकाश गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान अजेश गुप्ता, वेद प्रकाश साहनी, कुलदीप मित्तल, प्राचार्या कविता जांगड़ा आदि मौजूद रहे। छात्रा दीक्षा ने ट्रस्ट की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।