नए वित्तीय वर्ष में सुपवा के इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती पर होगा फोकस

कुलपति डॉ. अमित आर्य की अध्यक्षता में फाइनेंस कमेटी की बैठक आयोजित।

नए वित्तीय वर्ष में सुपवा के इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती पर होगा फोकस

रोहतक, गिरीश सैनी। नए वित्तीय वर्ष में दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा), रोहतक के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूती देने पर विशेष फोकस रहेगा। इस आशय का निर्णय मंगलवार को कुलपति डॉ. अमित आर्य की अध्यक्षता में आयोजित फाइनेंस कमेटी की बैठक में लिया गया।

बैठक के दौरान एसीएस फाइनेंस के प्रतिनिधि सुमेर सिंह यादव, महानिदेशक तकनीकी शिक्षा के प्रतिनिधि संजय चराया, चांसलर के प्रतिनिधि हैदराबाद से सीए हनमंदलू ऑनलाइन जुड़े, वहीं फाइनेंस कमेटी की सदस्य सचिव के तौर पर कुलसचिव डॉ गुंजन मलिक मनोचा, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ अजय कौशिक, चीफ अकाउंट्स ऑफिसर विकास गुलिया, अकाउंट ऑफिसर परविंद्र सिंह, सीए राकेश कुमार गर्ग ने भी बैठक मे भाग लिया।

बैठक में प्रस्तुत पिछले वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी गई। इसके अलावा प्रमुख रूप से विवि की आगामी योजनाओं बारे चर्चा हुई। कुलपति ने इन योजनाओं बारे सरकार को समय से अवगत कराने के निर्देश दिए, ताकि सरकार समय से इनके लिए बजट व अन्य संसाधन जारी कर सके।

कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने फाइनेंस कमेटी की बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि विवि की नेटवर्किंग व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की योजना पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि सेंट्रल ऑडिटोरियम, मिनी ऑडिटोरियम, मॉडलिंग ऑडिटोरियम में आउटडेटेड हो चुकी चीजों को मौजूदा समय के अनुसार अपग्रेड करने की जरूरत है, इसलिए नए वित्तीय वर्ष में इन पर विशेष फोकस रखा जाएगा, ताकि किसी भी आयोजन के दौरान बाद में कोई अतिरिक्त खर्च न करना पड़े।