एआईआईयू महिला टेनिस में पीयू चंडीगढ़ ने सावित्रीबाई फुले पुणे विवि को 2–0 से हराया

एआईआईयू महिला टेनिस में पीयू चंडीगढ़ ने सावित्रीबाई फुले पुणे विवि को 2–0 से हराया

रोहतक, गिरीश सैनी। अखिल भारतीय अंतर विवि महिला टेनिस प्रतियोगिता में मेजबान एमडीयू रोहतक की टीम ने उस्मानिया विवि को 2–0 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में पंजाब विवि चंडीगढ़ ने सावित्रीबाई फुले पुणे विवि को 2–0 से हराया। कोन्नेरू विवि आंध्र प्रदेश ने चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ को 2–0 से पराजित किया। कड़े मुकाबले में दिल्ली विवि ने जीजीटी विवि बांसवाड़ा को 2–1 से पराजित किया।

इस दौरान पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, खेल निदेशिका डॉ. शकुंतला बेनीवाल, सहायक निदेशक खेल डॉ. तेजपाल सहित अन्य मौजूद रहे।