प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की मौजूदगी में पूर्व पार्षद ने समर्थकों सहित थामा भाजपा का हाथ
रोहतक, गिरीश सैनी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने मंगलवार को रोहतक में दो बार पार्षद रहे कांग्रेसी नेता नौरातामल भटनागर को उनके समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर भी मौजूद रहे।
सांसद नायब सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम पर लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के साथ मिलकर मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनवाकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक इतिहास बनाया है। देश अब रामराज्य की ओर बढ़ रहा है
मंगलवार को भाजपा में शामिल होने वालों में पार्षद नौरातामल भटनागर की पत्नी व पूर्व पार्षद नीरा भटनागर, दीपक गुप्ता, गोविंद पुरोहित, सुरेंद्र कुमार, रवि कुमार, राकेश प्रजापति, अभिषेक भटनागर व अभिनव प्रमुख थे।
Girish Saini 

