आगामी दिनों में भाजपा और बढ़ाएगी अपना जनाधार, कार्यकर्ता घर-घर देंगें दस्तक: अश्वनी शर्मा

केंद्र सरकार युवाओं के साथ मिलकर बना रही आत्म-निर्भर भारत, देश से  विपक्ष और छोटे राजनीतिक दल हो रहे खत्म: भाजपा

आगामी दिनों में भाजपा और बढ़ाएगी अपना जनाधार, कार्यकर्ता घर-घर देंगें दस्तक: अश्वनी शर्मा

लुधियाना: 17 जुलाई, 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आगामी चुनावों को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में आयोजित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की तथा उनसे चुनावी मंथन किया व समस्याओं को सुना। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी दिनों के कार्यक्रमों तथा उन कार्यकर्मों में उपस्थित होने वाले केन्द्रीय लीडरशिप के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव संबंधी मार्गदर्शन किया तथा दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने सभी को अपने-अपने संगठनात्मक ढांचे का पुनर्निरीक्षण कर उसकी कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा, राकेश राठौर आदि उपस्थित थे।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। कार्यकर्त्ता भाजपा की रीढ़ की हड्डी हैं। देश की जनता सहित विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने समाज की पंक्ति में खड़े हर आखिरी व्यक्ति तक सुविधाएं पहुँचाने के लिए दिन-रात अनथक प्रयास किया है। यही कारण है कि देश की जनता ने दूसरी बार भी देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हाथ सौंपी, क्यूंकि जनता जानती है कि भाजपा ने जो कहा है वो उसे पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी नौजवानों को अपने देश में नए-नए स्टार्टअपस शुरू करवा कर देश की युवा शक्ति का इस्तेमाल ‘आत्म-निर्भर भारत’ के निर्माण के लिए कर रहे हैं।  

अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज देश के ज्यादातर राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। राज्यों में छोटे राजनीतिक दलों का विलय हो रहा है। केंद्र में विपक्ष खत्म होने की कगार पर है और इसके पीछे का कारण है कांग्रेस के 70 साल का कार्यकाल बनाम भाजपा का 5 वर्ष का कार्यकाल, जिसका जनता ने मंथन किया और दूसरी बार भाजपा को केंद्र की सत्ता सौंपी। भाजपा देश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। भाजपा का आज लगातार विस्तार हो रहा है, पंजाब में भी संगठन बहुत मजबूत हुआ है। विपक्ष के दिग्गज नेता अपनी पार्टियों की जन-विरोधी नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की देशहित्त में लिए कठोर निर्णयों तथा जन-कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

अश्वनी शर्मा ने पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को लेकर कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में लामबंध होकर जनता के बीच जाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्त्ता आप सरकार की जन-विरोधी नीतियों तथा झूठ से जनता को रु-ब-रु करवाएं, ताकि जनता का भाजपा पर विश्वास और मजबूत हो।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता पंजाब के हर घर में दस्तक देंगें और उन्हें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देंगें और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ कर भाजपा परिवार को बढ़ाएंगे और पार्टी के जनाधार का और विस्तार करेंगें।