इमसार के विद्यार्थियों ने वीटा मिल्क प्लांट में जानी डेयरी उत्पादन की आधुनिक तकनीकें
रोहतक, गिरीश सैनी। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च के 37 विद्यार्थियों के दल ने वीटा मिल्क प्लांट का औद्योगिक दौरा किया। निदेशक डॉ. प्रदीप अहलावत ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र राठी और डॉ. नीतू के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने दूध की खरीद, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और गुणवत्ता नियंत्रण प्रणालियों की जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने बटर निर्माण प्रक्रिया और आधुनिक डेयरी उत्पादन तकनीकों को समझा। प्लांट अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर संचालन दक्षता व स्वच्छता मानकों के बारे में विस्तार से बताया।

Girish Saini 

