अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल की उत्तरी जोन की अहम मीटिंग आयोजित

2022 पंजाब मिशन में कांग्रेस सेवा दल अहम भूमिका निभाएगा-लाल जी देसाई

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल की उत्तरी जोन की अहम मीटिंग आयोजित

चंडीगढ़/लुधियाना: ऑल इंडिया कांग्रेस सेवा दल की उत्तरी जोन की अहम मीटिंग आज चंडीगढ़ में पंजाब प्रधान निर्मल सिंह कैड़ा की प्रधानगी में हुई। जिसमें विशेष तौर पर श्री लालजी देसाई प्रधान अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल व उत्तरी जोन के प्रभारी अमरजीत सिंह ने शमूलियत की। इस मीटिंग में मौजूदा राजनीतिक हालातों पर विचार विर्मश किया गया। 

श्री लालजी देसाई ने बताया कि इस समय देश भर में मोदी सरकार की देश के बड़े घरानो को फायदा पहुंचाने वाली नीतियों की वजह से आज पट्रोलियम पदार्थो की कीमत आसमान को छूने लगी है। जिससे मंहगाई बेकाबू हो गई है। हर एक घर का बजट डगमगा चुका है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सेवा दल की तरफ से मंहगाई के खिलाफ देश भर में रोष मार्च किए जा रहे है। 

पंजाब कांग्रेस सेवा दल के प्रधान निर्मल कैड़ा व पंजाब मामलों के प्रभारी बलविंदर सभ्याल ने बताया कि पंजाब भर में संगठन यात्रा की जाएगी। कैड़ा व सभ्याल ने समूह कांग्रेस सेवा दल के वर्करो को इस बात के लिए तैयार किया कि वह अभी से ही पंजाब के हर हिस्से में पहुंच कर कांग्रेस पार्टी की प्राप्तियोंं व उदेश्यों से अवगत करवाए ताकि मिशन पंजाब 2022 को फतेह किया जा सकें। उन्होंने कहा कि पहले अकाली भाजपा सरकार ने पंजाब को दोनो हाथों से लुटा । उन्होंने दावा किया कि पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार पंजाब को प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाने में दिन रात जुटी हुई है। कोरोना महामारी के दौरान कैप्टन सरकार ने पंजाब को वित्तीय तौर पर डगमगाने नहीं दिया। मीटिंग में प्रिंस रासरानिया कन्वीनर यंग बिग्रेड पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल, ज्योति खन्ना प्रभारी महिला पंजाब, अजय किशोर भंडारी कन्वीनर यंग बिग्रेड दिल्ली, दलजीत सिंह कन्वीनर यंग बिग्रेड जम्मू व कशमीर, मोहित सिंगला कन्वीनर यंग बिग्रेड चंडीगढ़, राज कुमारी सोनी इंचार्ज दिल्ली, इंचार्ज रजिंदर रासरानिया जम्मू व कशमीर, इंचार्ज रघुबीर सिंह हरियाणा,राम विलास रावत इंचार्ज चंडीगढ़,मोनिका रानी इंचार्ज हिमाचल प्रदेश,डा पूनम चौहान प्रधान हरियाणा,सुनील कुमार प्रधान दिल्ली, अनुराग शर्मा प्रधान हिमाचल प्रदेश,राजेश सदोत्रा प्रधान जम्मू कशमीर,राजेश रस्तोगी प्रधान उतराखंड व महेश प्रसाद एडिश्नल चीफ चंडीगढ़ ,हेमा प्रोहित प्रधान उतराखंड,राज कुमारी गुप्ता प्रधान दिल्ली, रीना पुनधीर प्रधान हिमाचल प्रदेश,तम्मना हीर प्रधान जम्मू कशमीर,सुनीता शर्मा प्रधान हरियाणा,सुभाष भार्गव उप प्रधान पंजाब,संदीप सरीन,डॉक्टर चरनकमल सिंह महासचिव पंजाब आदि शामिल हुए।