सात दिवसीय प्रशिक्षण का असर: एमडीयू छात्रों में बढ़ा आत्मविश्वास, निखरा कौशल

सात दिवसीय प्रशिक्षण का असर: एमडीयू छात्रों में बढ़ा आत्मविश्वास, निखरा कौशल

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में महिंद्रा प्राइड एवं नंदी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, टीमवर्क, नेतृत्व, आत्मविश्वास और रोजगारपरक कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया।

समापन समारोह में कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने विद्यार्थियों को सेवा संकल्प अभियान-सेवा मेरा योगदान से अवगत कराया और समाज के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला से अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक बदलाव के लिए किया जाना चाहिए।

डीन, लाइफ साइंसेज प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सीसीपीसी निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने प्रशिक्षण को लेकर विद्यार्थियों से फीडबैक लिया। विद्यार्थियों ने बताया कि कार्यशाला से उनके आत्मविश्वास, संचार कौशल और रोजगारपरक क्षमताओं में सुधार हुआ।

विभागाध्यक्षा प्रो. पूजा सुनेजा ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण से मिले ज्ञान को शैक्षणिक और करियर जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। ट्रेनर संदीप सुनेजा ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में डॉ. अनीता, डॉ. कृष्ण कांत, डॉ. राजीव कपूर और डॉ. संजय ने सहयोग किया।