हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म में करियर की अपार संभावनाएं, स्किल्स से मिलेंगे वैश्विक अवसरः प्रो. अंकुश

हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म में करियर की अपार संभावनाएं, स्किल्स से मिलेंगे वैश्विक अवसरः प्रो. अंकुश

रोहतक, गिरीश सैनी। हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म क्षेत्र युवाओं के लिए रोजगार और वैश्विक करियर के बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है। ये बात केंद्रीय विवि हरियाणा, महेंद्रगढ़ के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभागाध्यक्ष प्रो. अंकुश अम्बरदार ने एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में होटल मैनेजमेंट अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि हॉस्पिटैलिटी केवल होटल उद्योग तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यटन, एविएशन, इवेंट मैनेजमेंट और सर्विस सेक्टर में भी बेहतर संभावनाएं हैं। सफलता के लिए प्रोफेशनल स्किल्स, कम्युनिकेशन और सकारात्मक दृष्टिकोण जरूरी हैं।

इस दौरान विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न प्रतिष्ठित होटलों में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग और इंडस्ट्री एक्सपोजर के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि आईएचटीएम के विद्यार्थियों को हयात, आईटीसी मौर्या, रेडिसन, जेडब्ल्यू मैरियट, ताज, रमाडा और अन्य प्रमुख होटल चेन में प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर मिले हैं। छात्र सागर ने अपना एफ एंड बी स्टार्टअप भी शुरू किया है।

प्रो. अम्बरदार ने आईएचटीएम के अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम की सराहना करते हुए इसे हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट के क्षेत्र में अभिनव पहल बताया। आईएचटीएम निदेशक प्रो. संदीप मलिक ने अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान प्रो. आशीष दहिया, प्रो. संजीव कुमार, डॉ. सुमेघ, डॉ. अनूप समेत अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।