मॉकटेल मेकिंग वर्कशॉप में आईएचटीएम के छात्रों ने सीखी मिक्सोलॉजी की बारीकियां

मॉकटेल मेकिंग वर्कशॉप में आईएचटीएम के छात्रों ने सीखी मिक्सोलॉजी की बारीकियां

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में आयोजित मॉकटेल मेकिंग वर्कशॉप में छात्रों, शोधार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मिक्सोलॉजी की कला पर विशेष फोकस करते हुए प्रतिभागियों को क्लासिक और फ्यूजन मॉकटेल बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मिक्सोलॉजिस्ट विशेषज्ञ हरदीप सिंह, सचिन और अमन जोशी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।

आईएचटीएम निदेशक प्रो. संदीप मलिक ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में मिक्सोलॉजी का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यावहारिक ट्रेनिंग से छात्रों की दक्षता बढ़ती है। कार्यशाला समन्वयक प्रो. मनोज और डॉ. सुमेघ ने बताया कि कार्यशाला का समापन मिक्सोलॉजिस्ट्स के लाइव डेमोंस्ट्रेशन, इंटरेक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र और टेस्टिंग सेशन के साथ हुआ। इस दौरान छात्रों ने पेय पदार्थों के नवाचार और प्रस्तुति तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।