आईएचटीएम के छात्र अभिषेक आईआईटी दिल्ली में असिस्टेंट हॉस्पिटैलिटी मैनेजर चयनित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) के छात्र अभिषेक राणा का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में असिस्टेंट हॉस्पिटैलिटी मैनेजर पद पर हुआ है। अभिषेक ने अपनी स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी डिग्री आईएचटीएम से की है। हाल ही में उन्होंने होटल मैनेजमेंट विषय में डॉ. सुमेघ के निर्देशन में पीएचडी डिग्री पूर्ण की है। इस सफलता का श्रेय अपने प्राध्यापकों और परिजनों को देते हुए अभिषेक ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा दी।
आईएचटीएम निदेशक प्रो. संदीप मलिक, प्राध्यापक प्रो. आशीष दहिया और डॉ. सुमेघ ने अभिषेक को बधाई देते हुए कहा कि हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। निदेशक प्रो. संदीप मलिक ने बताया कि संस्थान में 12वीं के बाद बीबीए हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट (एईडीपी मोड), बीएचएमसीटी, बीटीटीएम तथा पांच वर्षीय एमएचएमसीटी जैसे रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश खुले हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई है तथा प्रवेश परीक्षा 11 जून को आयोजित होगी।

City Air News 

