हाउसकीपिंग वीक में सजा आईएचटीएम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

हाउसकीपिंग वीक में सजा आईएचटीएम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में इंटरनेशनल हाउसकीपर्स वीक उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को होटल उद्योग में हाउसकीपिंग की भूमिका तथा स्वच्छता, स्वास्थ्यकर वातावरण, अतिथि संतुष्टि और पेशेवर कार्यशैली के महत्व से परिचित कराना रहा।

इस दौरान पोस्टर निर्माण, अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी वस्तुएं बनाने और हाउसकीपिंग प्रयोगशाला की सजावट आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अनुपयोगी सामग्री से आकर्षक सजावटी वस्तुएं तैयार कर रचनात्मकता के साथ संसाधनों के पुन: उपयोग का संदेश दिया।

आईएचटीएम निदेशक प्रो. संदीप मलिक ने कहा कि हाउसकीपिंग आतिथ्य उद्योग का महत्वपूर्ण विभाग है, जो स्वच्छता, सुरक्षा, आराम और अतिथि संतुष्टि सुनिश्चित करता है। प्रो. आशीष दहिया ने विद्यार्थियों को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच के साथ इसे करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समन्वय एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्योति ने किया। इस दौरान डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अनूप सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।