एचयूडब्ल्यूजे ने लोकतंत्र सेनानी दिवंगत संतोष वशिष्ठ के निधन पर शोक जताया

एचयूडब्ल्यूजे ने लोकतंत्र सेनानी दिवंगत संतोष वशिष्ठ के निधन पर शोक जताया

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की तरफ से भिवानी से निकलने वाले समाचार पत्र, चेतना की संस्थापिका, लोकतंत्र सेनानी व समाजसेवी दिवंगत संतोष वशिष्ठ धर्मपत्नी स्व. पं. देवब्रत वशिष्ठ के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है।

 

हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथूरिया ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व. संतोष वशिष्ठ धार्मिक विचारों वाली महिला थी, जिन्होंने समाज सेवा व संयम के साथ अपना जीवन व्यतीत किया।

 

प्रदेशाध्यक्ष कथूरिया ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. संतोष वशिष्ठ के निधन से हुई क्षति की भरपाई असंभव है। वरिष्ठ पत्रकार सुभाष बजाज, हरिओम चंदेल, गिरीश सैनी सहित मीडिया जगत के अन्य गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत संतोष वशिष्ठ को श्रद्धांजलि दी।