एचयूडब्ल्यूजे ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

एचयूडब्ल्यूजे ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा शनिवार को हर्षोल्लास के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी ने इस समारोह में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथूरिया उपस्थित रहे।

 

मुख्य अतिथि, संजीव सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली का त्योहार अंधेरे पर प्रकाश की जीत है। यह हमारे भारत देश के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में एक है। उन्होंने उपस्थित जन को धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

  

प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन कथूरिया ने दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते कहा कि इस प्रकार के आयोजन सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उपस्थित मीडिया कर्मियों ने भी एक दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुभाष बजाज, हरिओम चंदेल, लोकेश जैन, यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, गिरीश सैनी सहित मीडिया जगत की अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।