डांडिया नाइट में जमकर थिरकी हॉस्टल छात्राएं

डांडिया नाइट में जमकर थिरकी हॉस्टल छात्राएं

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के मेघना और यमुना गर्ल्स हॉस्टल में आयोजित रंगारंग डांडिया नाइट में छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। चीफ वार्डन (गर्ल्स) प्रो. सपना गर्ग औऱ डिप्टी चीफ वार्डन (गर्ल्स) प्रो. प्रतिमा देवी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। मेघना हॉस्टल की वार्डन सुनीता मल्हान और यमुना हॉस्टल की वार्डन डॉ. प्रियंका ने भी अपने स्टाफ के साथ मौजूद रह कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

रंग-बिरंगे परिधानों में सजी छात्राएं पारंपरिक गरबा और डांडिया नाइट में जमकर थिरकी। कई छात्राओं ने एकल प्रस्तुतियाँ भी दी। समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वश्रेष्ठ नृत्य और आकर्षक प्रस्तुतियों के लिए विजेताओं को सम्मानित किया गया।