विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए होलिस्टिक डेवलपमेंट क्लब शुरु
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विधि विभाग में होलिस्टिक डेवलपमेंट क्लब द्वारा विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता, प्रो. अंजू खन्ना ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से आंतरिक खुशी प्राप्त करने के उपाय बताए।
विभागाध्यक्षा प्रो. सोनू देहमीवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यही संतुलन उन्हें भविष्य में सफल बनाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक और योग गतिविधियां प्रस्तुत की गई। मुस्कान और रोमानाक्षी ने सूर्य नमस्कार तथा छात्र रुद्र ने नृत्य प्रस्तुत किया। क्लब के शिक्षक समन्वयक डॉ. श्रुति सुधा आर्या ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया और क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

Girish Saini 

