अर्पण व श्रवण दिव्यांग संस्थानों में मनाई होली
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार के दिशा निर्देशानुसार स्थानीय अर्पण और श्रवण दिव्यांग संस्थानों में शनिवार को होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्पेशल दिव्यांग बच्चों ने स्टाफ सदस्यों की मदद से डांस, रंगोली, ड्राइंग ,पोस्टर मेकिंग आदि गतिविधियों में भाग लिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए उन्हें गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट देकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

Girish Saini 

