तिलियार पर्यटन परिसर में होली महोत्सव आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय तिलियार पर्यटन परिसर में होली महोत्सव उत्साह, उमंग एवं पारंपरिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दौरान पर्यटकों एवं स्थानीय आगंतुकों सहति स्टाफ सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
पारंपरिक लोकगीतों, संगीत कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरा माहौल होली के रंगों में सराबोर कर दिया। विशेष रूप से सजाए गए तिलयार परिसर में पर्यटकों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन एवं पारंपरिक होली पकवानों की व्यवस्था भी की गई। प्रबंधक नरेंद्र राणा ने सभी की आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Girish Saini 

