हिंदू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित

हिंदू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। हिंदू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हिंदू कॉलेज के सभागार में हर्षोल्लास से मनाया गया। गोकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि, रुद्राक्ष मिड्ढा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर, विजय विज तथा विशेष अतिथि के रूप में राजेश कुमार सहगल व सुदर्शन कुमार धींगड़ा ने शिरकत की।

स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति, नैतिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित नृत्य, नाटक, समूहगान एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। प्राचार्या डॉ. मीनू कुमार ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। हिंदू एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष श्याम कपूर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।