नशा मुक्त युवा–विकसित भारत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिंदू कॉलेज का शानदार प्रदर्शन
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता तथा डॉ. रजनी कुमारी व डॉ. सुमित कुमार के मार्गदर्शन में माय भारत पोर्टल द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांघी में आयोजित नशा मुक्त युवा–विकसित भारत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्लोगन लेखन में निकिता ने प्रथम, लोकगीत प्रतियोगिता में संजय एंड ग्रुप ने प्रथम, नुक्कड़ नाटक में गीतांशु एंड ग्रुप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत का निर्माण युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।
Girish Saini 

